भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक  जिला कार्यालय में, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा व भैयालाल राजवाड़े रहे उपस्थित…

बैकुंठपुर– जिला पंचायत कोरिया के उपचुनाव की जीत से रिचार्ज हुई भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर भाजपा द्वारा संगठनात्मक कार्य किये जा रहे हैं। कोरिया जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी भी नए उत्साह के साथ  पार्टी के काम जुट गई है। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व केबिनेट मंत्री भइया लाल राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद सांहू, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, राजेश सिंह, बसंत राय व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े उपस्थित थीं। बैठक में जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने सभी मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से संगठन द्वारा तय 24 बिन्दु कार्यक्रम के क्रियान्वयन की बात कही। उन्होंने मंडल व शक्ति केन्द्रों की नियमित बैठक व मतदान केंद्र पर मन की बात कार्यक्रम व बूथ समितियों के बैठक की आयोजन की समीक्षा भी की। उन्होंने आगामी 21जनवरी को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर मे विशाल जनजातीय सम्मेलन आयोजन के तैयारियों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को  जवाबदारी सौपी। उन्होंने आगामी 27 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या पर देखने व सुनने के व्यापक प्रचार प्रसार की बात कही।बैठक पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व पूर्व केबिनेट मंत्री भइया लाल राजवाड़े सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया व अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष भानूपाल, पटना मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, सलका मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े, कुडेली मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सांहू, मंडल अध्यक्ष चरचा अभिमन्यु मुदली, पोड़ी बचरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चक्रधारी, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अवध बिहारी जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, कमलेश यादव, जिला कार्य समिति विशेष आमंत्रित सदस्य सदस्य संतोष जायसवाल, प्यारे साहू, जिला युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य जगनारायण साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश्वर रजक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, बाबूलाल साहू आशीष सांहू, रमेश राजवाड़े, लवसिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवा यादव सहित अन्य  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Categorized in: