जनकपुर रेंज के कुंवारी गांव की घटना, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन…

बैकुंठपुर– एमसीबी ज़िले के वनांचल क्षेत्र जनकपुर में आदमखोर तेंदुए का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर से आदमखोर तेंदुए के हमले की बड़ी घटना सामने आई है। जहाँ रविवार की शाम जंगली तेंदुए ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बनाया है। इस घटना में ग्रामीण की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर वन विभाग के आलाधिकारी व पुलिस टीम की मौक़े पर पहुंच गई है। लगभग एक माह के अंतराल में आदमखोर तेंदुए के हमले की यह  पांचवीं घटना है। अब तक तीन की मौत हो चुकी है व एक बालक घायल है।

घटना के दूसरे दिन सोमवार को नाराज़ ग्रामीणों ने मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आदमखोर तेंदुए को नही मारा जाता तब तक वे मृतक का अंतिम संस्कार नही करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के जनकपुर परिक्षेत्र स्थित कुंवारी गांव निवासी रमदमन बैगा रविवार की शाम को अपने घर के पीछे खेत में लगे अरहर फ़सल को देख लौट रहा था। तभी वहां घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर  हमला कर मौत के घाट उतार दिया। विदित हो कि एक माह के अंदर तेंदुए के पांचवें हमले में   तीसरी मौत है व एक बच्चा घायल हो चुका है। जिसमें 11 दिसंबर को कुंवारपुर रेंज के गौधोरा निवासी 65  फुलझरिया (मौत), 23 दिसंबर को छपराटोला सुरेश (घायल), 3 जनवरी उमा बाई बैगा (मौत), 15 जनवरी- रमदमन बैगा (मौत)

ताजी घटना जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम कुंवारी की बतायी जा रही है। वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय विधायक गुलाब कमरो नज़रें जमाये हुए हैं। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके में मौजूद हैं। विदित हो कि रविवार की देर रात कुँवारपुर रेंज के ग्राम पतवाही में भी तेंदुए ने एक बछिया को मार दिया था।

विधायक गुलाब कमरो ने पुलिस व वन अमले को दिया निर्देश…

जनकपर क्षेत्र के जंगलों से लगे कुंवारी  ग्राम व आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की आमद व ग्रामीण को शिकार बनाये जाने की खबर मिलने पर सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने वन विभाग को पुलिस प्रशासन के साथ तत्काल मौके पर पहुचने के निर्देश दिया। उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वन मंत्री मोहम्मद अकबर से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।  साथ ही वन क्षेत्र से लगे रहवासियो से सावधान रहने और घर से बाहर न निकलने की अपील उन्होंने ने की है। विधायक गुलाब कमरो के साथ गुरु  घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक राधाकृष्णनन व मनेन्द्रगढ़ वन मंडल डीएफओ लोकनाथ पटेल के साथ वन व प्रशासनिक अमला मौजूद है। वन अमले और प्रशासनिक अधिकारियों, वाईल्ड लाइफ टीम एवं कानन पेंडारी बिलासपुर के अधिकारियों के साथ विधायक गुलाब कमरो ने स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने तेंदुए को अरहर के खेत में घेर कर रखा है। ड्रोन कैमरे की मदद से एक्सपर्ट की टीम तेंदुए का पता कर रही है। देर शाम वाइल्ड लाईफ के पीसीसीएफ  मनेन्द्रगढ़ से जनकपुर पहुंचे। मौक़े पर पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देकर पुरे घटनाक्रम पर नजर जमाये हुए हैं।

Categorized in: