बैकुंठपुर– श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के समाज कल्याणकारी  विचारों से प्रेरित होकर 14 जनवरी 2023 को सौम्या महिला समिति बैकुंठपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम झा के नेतृत्व में ग्राम दुर्गापुर पंडो बस्ती में समाज कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मकर संक्रांति के दिन सुदूर अंचल में जंगल के मध्य रहने वाले पंडो जनजाति जो अत्यंत ही पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं इनके बीच में सौम्य महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती पूनम झा एवं सदस्य पुण्य कार्य के लिए उपस्थित हुए। 25 जनजाति वर्ग के वृद्ध महिलाओं को सौम्य महिला समिति की अध्यक्षा के द्वारा गर्म शाल , गर्म मोजे एवं गुड चिवड़ा तथा तिल के लड्डू प्रदान किए  गए। अत्यंत कमजोर एवं बीमार दो वृद्ध को सौम्य महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती पूनम झा द्वारा कंबल और गुड़, चीवडा, तिल लड्डू देते हुए उन्हें भविष्य में स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने काआश्वासन दिया गया। मकर संक्रांति के इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीण भाई एवं बहनों को गुण चिवड़ा एवं तिल के लड्डू प्रदान किए गए और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई। समाज कल्याण के कार्यक्रम में श्रीमती ममता लाला, श्रीमती संध्या रामावत, श्रीमती रीता महतो ,श्रीमती रेखा पांडे ,श्रीमती पूनम सिंह ,श्रीमती संध्या सिंह श्रीमती आरती सोनी, श्रीमती वर्षा जुमड़े , श्रीमती रेनू गुप्ता, श्रीमती शशि पांडे एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।

Categorized in: