अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भ_ी रोड, त्रिकोण चौक के पास रहने वाले दंपती के द्वारा बच्चों से गाली-गलौज व मारपीट करके घर के अंदर बंद कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
मालू तिर्की ने पुलिस को बताया है कि 17 मार्च को शाम करीब 7 बजे वह काम करने के लिए अस्पताल गई थी। रात करीब 8.40 बजे घर मालकिन ने फोन करके बताया कि उसके लड़के को राजु दास और उसकी पत्नी अपने घर में बंद करके मारपीट कर रहे हैं। जब वह राजु दास के घर गई तो उसके घर का दरवाजा बाहर से बंद था और उसकी पत्नी घर के बाहर खड़ी थी। जब वह उससे अपने पुत्र आशीष तिर्की के बारे में पूछी और उससे घर का दरवाजा खुलवाई तो अंदर उसके पुत्र आशीष तिर्की के साथ लक्ष्य पटेल बंद थे। जब वह अपने पुत्र से पूछताछ की तो वह बताया कि राजु दास का लड़का रवि दास कहीं घूमने चले गया है, इसी बात को लेकर राजु दास व उसकी पत्नी गाली-गलौज व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपने घर के कमरे में बंद कर दिए और हाथ, मुक्का व पटरा से मारपीट किए हंै। इन्हें लड़के के घर वापस नहीं आने पर मारकर गाड़ देने की धमकी दी गई थी। लड़के को लेने गई मालू तिर्की के साथ भी राजु दास की पत्नी गाली-गलौज की, इसके बाद वह अपने पुत्र आशीष को घर लेकर आ गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 127(2), 296, 3(5), 351(3) का मामला दर्ज कर लिया है।

Categorized in: