कांग्रेस का दल आज एसएसपी से मुलाकात करके एसआईटी गठन करने की करेगा मांग

अंबिकापुर। ऑडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई नगर पालिक निगम की महापौर मंजूषा भगत के आवेदन पर अभी तक अजाक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुआ है। इसे कांग्रेस ने गंभीरता से लिया और अजाक थाना प्रभारी से मुलाकात करके वस्तुस्थिति को जाना। थाना प्रभारी का कहना है कि यह आवेदन उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है। ऐसे में कांग्रेस एसआईटी गठन करने की मांग को लेकर 28 जून को सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सह डीआईजी राजेश अग्रवाल से मुलाकात करेगी।

शनिवार को नेता प्रतिपक्ष श$फी अहमद के नेतृत्व में अजाक थाना गये दल से चर्चा के दौरान थाना प्रभारी ने इस मामले को पुलिस अधीक्षक को तत्काल वापस करने और क्षेत्राधिकार वाले थाने में विवेचना हेतु अग्रेषित करने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष श$फी अहमद ने कहा है कि शहर के प्रथम नागरिक के आवेदन पर वैधानिक कार्रवाई के लिए हमने कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यह इल्जाम लगाना कि कांग्रेस महापौर को बदनाम कर रही है, गलत है। भाजपा प्रशासित नगर निगम और उसके पदाधिकारी स्वयं ही बदनामी बटोर रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

 

Categorized in: