आबकारी उड़नदस्ता टीम ने 608 नग नशीला टेबलेट जब्त करके आरोपी को जेल भेज

 

बिश्रामपुर। सूरजपुर जिला के विश्रामपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ चपरासी को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने लग्जरी कार में नशीला टेबलेट बेचते हुए गिरफ्तार किया। 608 नग नशीला टेबलेट जब्त करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक उड़नदस्ता टीम 01 मार्च, रविवार की शाम को सूरजपुर जिला में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिलसिंवा सूरजपुर के मैदान के पास एक व्यक्ति अपने कार क्रमांक सीजी 29 एजी 1098 से नशीली टेबलेट का सप्लाई करने निकला है। सूचना पर वे टीम के साथ तिलसिंवा मैदान को चारों तरफ से घेराबंदी करके कार तक पहुंचे, जिसमें बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक साहू निवासी गोविंदपुर साहूपारा बताया। पूछताछ में वह बताया कि पूर्व में वह कलेक्ट्रेट सूरजपुर में चपरासी के पद पर पदस्थ था, वर्तमान में तहसील विश्रामपुर में पदस्थ है। कार की तलाशी लेने पर डैश बोर्ड में रखे एक काले रंग के बैग में 560 नग एलप्राजोलम टेबलेट और 48 नग स्पैस्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बरामद की गई। टीम ने आरोपी अभिषेक साहू को कार और कैप्सूल, टैबलेट के साथ कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-सी के तहत अपराध पंजीबद्ध करके गिरफ्तार किया है। आरोपी को 02 मार्च, सोमवार को न्यायालय सूरजपुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश प्राप्त हुआ। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के साथ मुख्य आरक्षक रमेश दुबे अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता एवं नीरज चैहान सक्रिय रहे।

Categorized in: