बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलवाड़ीह के डूमर टांड़ में वर्षों से पानी की समस्या ने ग्रामीणों की जिंदगी को मुश्किल बना रखा था। हालात ऐसे थे कि लोग पत्थरों से बनी छोटी ढोड़ी में जमा पानी पीने को मजबूर थे। बरसात दोनों में भी यह पानी उनका सहारा बनता, और गर्मी आते-आते वही ढोड़ी सूखने लगती हर दिन एक नई चिंता हर रात प्यास का डर
ग्रामीणों की बस एक ही मांग थी हमें एक नल मिल जाए, ताकि बच्चों को साफ पानी मिल सके
इस पीड़ा को समझते हुए बलरामपुर जनपद सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष समीर सिंह देव ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए नलकूप खनन की पहल की। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही गांव में नलकूप खनन कार्य प्रारंभ हुआ। स्वच्छ पानी की धारा फूटी, तो मानो डूमर टांड़ की किस्मत ही बदल गई। वर्षों से ढोड़ी का पानी पीने वाले ग्रामीणों के चेहरों पर पहली बार राहत की मुस्कान दिखाई दी
ग्रामीणों का कहना है,
हम जो पत्थर की ढोड़ी का पानी पीते थे, उससे अब हमें मुक्ति मिल गई है। अब हमारे बच्चों को साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा।
यह सिर्फ एक नलकूप नहीं बल्कि गांव की उम्मीदों का स्रोत है।

Categorized in: