अम्बिकापुर – आदिवासी समाज के 12 % आरक्षण कटौती के लिए जिम्मेदार कांग्रेस सरकार के मंत्री है जो आदिवासी क्षेत्रों में उनके वोटों से निर्वाचित हुए है उन्हें तत्काल मंत्री पद से स्तीफा दे देना चाहिए
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाई कोर्ट में आरक्षण का पक्ष उचित ढंग से नही रखने और षडयंत्र पूर्वक राज्य में जनजाति आरक्षण 32 को सीमित कर महज 20% रखने के दोषी कांग्रेस की भुपेश बघेल सरकार है जिन्हें समाज एवं समाज के नेताओं द्वारा दोषी माना गया है को अब सरगुजा ,बस्तर क्षेत्र सहित कोरबा रायगढ़ के कांग्रेस मंत्रियों को पद छोड़ देना चाहिए

भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने मंत्री टी एस सिंह देव प्रेमसाय सिंह ,अमरजीत भगत, जयसिंग अग्रवाल, कवासी लखमा को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए चुकी वो स्वयं आदिवासी क्षेत्रों एवं उनके वोटो से निर्वाचित हुए हैं यह समाज के साथ साथ अंचल के विकास को गर्त में डालने जैसा है समाज की युवा पीढ़ी अब कही न कही इसका सीधा नुकसान झेलने को मजबूर होगी
अनुराग ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने में जन जाती समाज का बड़ा एवं निर्णायक योगदान था जिसे कांग्रेस सरकार और इन नेताओं ने भुला दिया है पूर्वर्ती भाजपा की रमन सिंह सरकार ने वर्ष 2012 में यह व्यवस्था लागू की थी जिसमे आबादी के आधार पर आदिवासी आरक्षण को 20 से बढ़ाकर 32 किया था जिसे वर्तमान में 2022 तक मेन्टेन रखा गया था लगातार 10 वर्षो तक जन जाती समाज को आरक्षण का लाभ मिलने से समाज को नए अवसर मिले और समानता की इस कोशिश को बल मिला था अब पुनः 10 वर्ष पूर्व की व्यवस्था लागू होने की संभावना से समाज को भारी नुकसान पहुंचा है


दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोर्ट में सरकार की मजबूत दलील रखने ना ही सरकार के मंत्री को बल्कि उपरोक्त किसी मंत्री को इसकी चिंता नही थी जब कि सरकार और ये मंत्री दोनो के सिंहासन के पीछे आदिवासी समाज के वोटों का महत्वपूर्ण भूमिका थी

Categorized in: