राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग एवं लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा भृत्य के पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा का आयोजन आज 25 सितम्बर को मध्यान्ह 12.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक किया गया था। परीक्षा हेतु कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की मार्गदर्शन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। कलेक्टर के द्वारा परीक्षा के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री हेमलाल गायकवाड़ को नोडल तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री भरत कौशिक को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा सभी 08 केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई, जिले में भृत्य की चयन परीक्षा के लिए जिले में कुल 2 हजार 487 अभ्यर्थियों ने ऑनलाईन फॉर्म भरा था, जिसमें 1 हजार 906 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 581 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित थे।
