Broadband कनेक्शन लगवाने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक BSNL अब अपने ग्राहकों के घर FREE में Broadband Connection लगाएगी। डिटेल में जानिए सबकुछ
आपके घर FREE में लगेगा Broadband, नहीं देना होगा इंस्टॉलेशन चार्ज; यह कंपनी लाई ऑफर

ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी में से एक अब अपने ग्राहकों के घर मुफ्त में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाएगी। कंपनी ने कहा कि उन्होंने 31 मार्च, 2024 तक सभी ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए इंस्टॉलेशन चार्ज को माफ कर देगी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की। कंपनी ने ग्राहकों को राहत देने और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है। बता दें कि अभी तक ग्राहकों को ब्रॉडबैंड कनेक्शन के हिसाब से अलग-अलग इंस्टॉलेशन चार्ज देना पड़ता था। बीएसएनएल कई तरह की इंटरनेट सर्विसेस प्रदान करती है, जिसमें कॉपर कनेक्शन के साथ-साथ फाइबर कनेक्शन शामिल हैं।

ग्राहकों को होगा इतना फायदा
बीएसएनएल ने कॉपर कनेक्शन पर 250 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज माफ कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने भारत फाइबर कनेक्शन लगाने पर लगने वाले 500 रुपये के चार्ज को भी माफ कर दिया है। इस कदम से बीएसएनएल को अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है। बता दें कि बीएसएनएल भारत फाइबर के प्लान कई राज्यों में 329 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं।

329 रुपये के प्लान में क्या मिलेगा
बेस 329 रुपये के प्लान में, ग्राहकों को 1TB डेटा के साथ 20 Mbps तक की स्पीड मिलती है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps रह जाती है। इसके अलावा भी कंपनी के पास कुछ बेहद किफायती प्लान्स हैं। बीएसएनएल के पास ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भी कुछ स्पेशल प्लान्स हैं, जो किफायती कीमत पर अच्छा खासा डेटा और और हाई-स्पीड कनेक्शन चाहते हैं।

ये देश किसी के बाप का नहीं है, जेल से निकलने के बाद पहले भाषण में विरोधियों पर गरजे आनंद मोहन
बीएसएनएल का फाइबर रूरल होम वाईफाई प्लान 1TB डेटा के साथ 30 Mbps तक की स्पीड के साथ आता है। यह प्लान केवल देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए उपलब्ध है। बता दें कि, 329 रुपये का प्लान सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। बीएसएनएल के इस प्लान को देश के चुनिंदा शहरों के नए ग्राहक ही खरीद सकते हैं।मुफ्त में राउटर भी ले सकते हैं ग्राहक
जब ग्राहक कम से कम छह महीने के लिए प्लान खरीदता है तो बीएसएनएल एक मुफ्त सिंगल-बैंड ओएनटी वाई-फाई राउटर भी देता है। 12 महीने के लिए प्लान खरीदने वाले ग्राहकों को डुअल-बैंड वाई-फाई राउटर मुफ्त मिलता है।

Categorized in: