मनेंद्रगढ़ खोगापानी की छात्रा ने दसवीं की सीजी बोर्ड परीक्षा मे टाप टेन में जगह बनाकर बढाया कोरिया जिले का मान..

मनेंद्रगढ़- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मंगलवार को दसवीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए जिसमें मनेंद्रगढ़ के खोगापानी की छात्रा सुष्मिता पाल ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप टेन की सूची में अपना स्थान बना कर अपने स्कूल सहित कोरिया जिले को गौरवान्वित किया है। छात्रा सुष्मिता पाल डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व संस्था के गुरुजनों को दी है। छात्रा सुष्मिता पाल खोगापानी स्थित यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत रही वह दशमी बोर्ड की परीक्षा दी थी जिसका परीक्षा परिणाम मंगलवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित किया गया। दसवीं बोर्ड के घोषित नतीजे में छात्रा सुष्मिता पाल ने 600 अंको में 585 अंक प्राप्त किया वह 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप टेन की सूची में अपना दसवां स्थान बनाने में सफल रही। छात्रा सुष्मिता पाल टॉप टेन की सूची में अपना स्थान बनाकर अपने स्कूल, अपने माता पिता व कोरिया जिले को गौरवान्वित किया है। मेधावी छात्रा सुष्मिता पाल का कहना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है वह अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता व अपने संस्था के गुरुजनों को दिया है। वही उसके माता-पिता अपने बेटी की सफलता पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

राज्य मंत्री ने दी बधाई- भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों ने खोगापानी की यमुना प्रसाद शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुष्मिता पाल को सीजी बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन की सूची में अपनी जगह बनाने पर छात्रा सुष्मिता पाल को अपनी बधाई प्रेषित की है तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Categorized in: