मनेंद्रगढ़- चिरमिरी में मंगलवार को फिर दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिन्हें कोविद-19 अस्पताल में ले जाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही थी।दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से चिरमिरी को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है तथा कंटेनमेंट एरिया में लोगों के आवागमन पर पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोरिया कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सत्य नारायण राठौर के द्वारा कोरिया जिले के नगर पालिका निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 12 के अंतर्गत पैड क्वारंटाइन सेंटर होटल अलविना में क्वारेंटाईन किये गये थे जिससे दो मरीजों की कोरोना जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है जिसकी वजह से जनहित में कोरोना वायरस महामारी से बचाव करने वार्ड क्रमांक 12 में होटल अलविना को पैड क्वारंटाइन सेंटर के निश्चित परिधि क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और उसके अनुसार पूर्व दिशा में टैक्सी स्टैंड हल्दीबाड़ी चिरमिरी, पश्चिम दिशा में आजाद मोटर पार्टस, उत्तर दिशा में पुरानी देशी शराब दुकान तथा दक्षिण दिशा में मंदिप गिरी के मकान की सीमा तक को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वही कंटेनमेंट जोन में आम नागरिकों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उक्त आदेश का कडाई से पालन कराने कंटेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में अनुविभागीय दण्डाधिकारी खडगवां-चिरमिरी पी व्ही खेस्स नियुक्त किये गये हैं।

Categorized in: