मनेंद्रगढ़- भाजपा मनेंद्रगढ़ मंडल द्वारा मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया खेडिया टॉकीज के सामने स्थित मुखर्जी वाटिका में स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद को देशप्रेम की सज़ा मिली थी और इनकी मृत्यु को ऐसा रहस्य बना दिया गया जिसे आज तक खोलने की किसी की भी हिम्मत नहीं हो पायी है। नकली धर्मनिरपेक्षता की आंधी और हिन्दू विरोध की सुनामी में अपने आप को स्वाहा कर के कश्मीर को बचा लेने वाले अमर बलिदानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज भी जब जब और जहाँ जहाँ ये नारे गूँजते हैं कि जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है तो उस महान व्यक्ति की याद आ जाती है जिसे पहले जेल और बाद में मृत्यु इसलिए दे डाली गयी क्योकि उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए वहां कूच कर देने का एलान कर दिया।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्य्क्ष जे के सिंह ने कहा कई लोग मुखर्जी की मौत के वाजिब कारण को जानना चाहते थे। लोगों ने आवाजें भी उठाई, लेकिन सरकार के सामने किसी की एक नहीं चली। नतीजा यह रहा कि उनकी मौत का रहस्य उनके साथ ही चला गया।इतने सालों बाद भी किसी के पास जवाब नहीं है कि उनकी मौत के पीछे की असल वजह क्या थी? आज कश्मीर की अखंडता के उस महान रक्षक अमर बलिदानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर बारम्बार नमन करते हुए भाजपा परिवार उनकी गाथा को सदा सदा के लिए अमर रखने का संकल्प लेता है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, दिनेश्वर मिश्र , जे के सिंह ,अनिल केशरवानी, राहुल सिंह,जोसेफ जार्ज, शुशील सोनी, अलका गांधी माहेश्वरी सिंह मीनू सिंह गीता पाशी रूबी पाशी उमा शंकर पाशी मनोज त्रिपाठी संजीव सिंह संजय गुप्ता दिलीप नायर हीरा लाल रजक किशन देव चंद्र शेखर पटेल आलोक जायसवाल हरित शर्मा विवेक अग्रवाल रामचरित द्विवेदी राज कुमार गुप्ता प्रमोद बंशल नवल किशोर शर्मा अखिलेश शर्मा जोशफ जार्ज अज्जिमुद्दीन अंशरी जगत राम केवट मुरलीधर शोनी हरिलाल यादव प्रवीण सिंह संतोष मालिक जय मालिक इरशाद अंशरी जलील शाह समय लाल गुरुजी उपस्थित रहे।

Categorized in: