रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कोविड 19 महामारी के दरम्यान संक्रमण फ़ैलाव रोकने के उद्देश्य से इस दौर में दूसरे राज्यों से रामानुजगंज में आने वाले नागरिकों को क्वारन्टीन करने के उद्देश्य से नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित आमंत्रण धर्मशाला को  क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया था जहां से आज 10 लोगों को 40 दिनों तक लगातार क्वारन्टीन रखने  के बाद मुक्त किया गया।                                                                          

 इस क्वारन्टीन सेंटर से तीन पॉजिटिव केस मिलने और उसके बाद कंटेन्मेंट जोन बनाये जाने की बात से आम नागरिकों एवं व्यापारियों को भारी चिंता हो रही थी ।इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिख कर  आमंत्रण धर्मशाला को क्वॉरेंटाइन सेंटर से मुक्त किए जाने की बात लिखी थी वही नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित सभी पार्षदों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी जिला प्रशासन से शहर के मध्य स्थित आमंत्रण धर्मशाला से  क्वारन्टीन सेंटर हटाने की पुरजोर अपील की थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए  आज प्रशासन के द्वारा आमंत्रण धर्मशाला में बीते पांच छह सप्ताह से क्वारन्टीन किये गए वार्ड नं 3 के 8 लोगों को तथा वार्ड नं 5 के 2 लोगों को नगर पंचायत के प्रभारी कर्मचारी अजय गुप्ता एवं वार्ड नं 3 के पार्षद अशोक गोड़ की उपस्थित में  क्वॉरेंटाइन सेंटर से  मुक्त कर आवश्यक निर्देश देकर उन्हें  घर भेज दिया गया और  आमंत्रण धर्मशाला को क्वारन्टीन सेंटर से मुक्त कर दिया गया। धर्मशाला के पड़ोसी सहित सभी नागरिकों ने राहत की सांस ली सभी ने प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

Categorized in: