मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! देश के 10 सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार भारत सरकार द्वारा लाए गए चारो लेबर कोड बिल, कोयला उद्योग के निजीकरण/बिक्री, किसानों के लिए लाए गए तीनों कृषि कानून, किसानों पर किए जा रहे दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ बुधवार 03 फरवरी को 2021 को क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय, हसदेव क्षेत्र, एसईसीएल, साउथ झगराखांड कालरी के समक्ष हसदेव क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा एटक, एचएमएस, सीटू, इंटक, एसईकेएमसी यूनियन के द्वारा बुधवार को दोपहर 12 बजे से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हसदेव क्षेत्र के एटक के क्षेत्रीय सचिव कामरेड कन्हैया सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कामरेड यू.के.पाठक, एचएमएस यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री श्री अख्तर जावेद, क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य श्री असरार अहमद सिद्दीकी, सीटू के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री बघेला सिंह, इंटक के क्षेत्रीय महामंत्री श्री जेपी श्रीवास्तव, एसईकेएमसी यूनियन के पदाधिकारी श्री सतीश डेहरिया उपस्थित रहे। क्षेत्रीय एवं इकाई स्तर के पांचों यूनियन के पदाधिकारी एवम् सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सभी यूनियन प्रतिनिधियों ने भारत सरकार की मज़दूर विरोधी, उद्योग विरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया।

Categorized in: