अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति जारी है छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से इस वर्ष 95 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी की बात कह रही है जिस पर भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने प्रदेश सरकार के धान खरीदी के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि सरकार आंकड़े बाजी के खेल को जीत गई और किसान हार गया ।

अनुराग सिंह देव ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार के रिकॉर्ड 95 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी के दावे पर कहा कि यदि 15 एकड़ प्रति क्विंटल धान खरीदा नहीं गया, तो सरकार अपने आप फेल हो गई है क्योंकि धान खरीदी का कोई लक्ष्य नहीं होता केवल अनुमान होता है और अनुमान के आधार पर ही धान खरीदी होती है लक्ष्य केवल एक ही था प्रति एकड़ 15 क्विंटल ।

लेकिन सरकार ने चाल चल करके हेक्टेयर को एकड़ में और एकड़ को डिसमिल में बदल दिया सरकार प्रति एकड़ 15 क्विंटल लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई इसके अलावा भी पत्रकार वार्ता में सिंह देव ने सरकार पर कई किसानों के समस्याओं पर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा है कि धान बेचने के समय किसानों को बारदाने के लिए पैसा देना टोकन के नाम पर वसूली जैसी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा हर जिले में पंजीकृत 5 -5 हजार किसान धान नहीं बेच पाए साथ ही उन्होंने कहा कि आज तक किसानों को घोषणा पत्र के अनुरूप धान खरीदी का पैसा नहीं मिला है सरकारी आंकड़े कुछ भी हो लेकिन जमीनी हकीकत और लक्ष्य सबके सामने हैं ।

Categorized in: