मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)!मनेन्द्र्गढ की मुख्य बाजार की लीज समस्या के संदर्भ मे गुरुवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के नेतृत्व में शहर के व्यवसायियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत से चर्चा की व ज्ञापन सौपा है जिस पर श्री महंत ने कहा कि इस तरह की समस्या प्रदेश के कई शहरो की है इस पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर शीघ्र निराकरण किया जायेगा! प्रतिनिधिमंडल मे राजेन्द्र बोन्दिया, अजय अरोरा, चन्द्रकांत चावडा, रघुनाथ पोद्दार आदि शामिल रहे!

Categorized in: