मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कलेक्टर कोरिया ने विकास योजना अंतर्गत क्षेत्र में विकास कार्यो के लिये 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है!
भरतपुर सोनहत विधायक श्री कमरो की अनुशंसा पर कलेक्टर कोरिया एसएन राठौर ने नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नं 1 कोल दफाई स्थित बिरसा मुंडा चौक में चबूतरा सह रेलिंग निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये तथा नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नं 15 में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 50 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है !

Categorized in: