भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी ने कहा-सरगुजा संभाग से बनेगी प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर ने भाजपा सरगुजा संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में लेकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा सरगुजा संभाग से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। सरगुजा के परिश्रमी, ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर बल देते हुए भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ जीतें तो सब जीतें अर्थात प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ से भाजपा को जिताने का प्रण ले, तो हम चुनाव जीत जाएंगे।
सरगुजा संभाग के प्रथम प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने उपस्थित सरगुजा संभाग के भाजपा पदाधिकारियों का परिचय लिया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में भाजपा पदाधिकारियों की अच्छी उपस्थिति से खुश होकर सरगुजा के भाजपा संगठन की तारीफ की और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। चुनाव में जीत के मूलमंत्र दिए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय जनजातीय कल्याण राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार साय, पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैंकरा की उपस्थिति रही। भाजपा सरगुजा के संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर ग्रामीणों के बीच केवल भ्रम फैलाने का काम किया है। कांग्रेस के कथनी और करनी में बड़ा अंतर होने से आज कंेद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से 16 लाख परिवार वंचित है, भूपेश सरकार ने गरीबों का छत छीनने का काम किया है। आगामी चुनाव में यही जनता उन्हें सबक सिखाएगी। आगामी 15 मार्च को रायपुर में गरीबों को आवास के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव भाजपा करेगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद गोमती साय, भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, अनिल सिंह मेजर, कृष्णा राय, राजा पांडेय, बाबूलाल गोयल, कमलभान सिंह, चंपा देवी पावले, अखिलेश सोनी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, सिद्धनाथ पैकरा, विजयनाथ सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, रजनी त्रिपाठी, रामकिशुन सिंह, रामकृपाल साहू, शिवनाथ यादव, उपेन्द्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लोकतंत्र की हत्यारी है कांग्रेस सरकार-साव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सभी मोर्चे पर असफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज में अपराध, नशाखोरी, सूदखोरी, भू-माफिया और रेत माफियाओं का आतंक चरम पर है। प्रदेश में नक्सल घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार निर्मम, संवेदनहीन और लोकतंत्र की हत्यारी है। भ्रष्ट कांग्रेस सरकार की जड़ें खोखली हो चुकी हंै, जिसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उखाड़ फंेकने का संकल्प ले लिया है।
