राजेन्द्र ठाकुर (राजू)-बलरामपुर – जिला मुख्यालय के दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा आज बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि उनको विगत 2 से 3 महीने का बिजली का बिल नहीं मिला है ।एक साथ बिजली बिल मिलाने से बहुत ज्यादा बिल आता है जिसकी वजह से उनको सामने आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। विद्युत उपभोक्ताओं ने बलरामपुर कलेक्टर को बताया कि बलरामपुर कनिष्ठ यंत्री के द्वारा भी उपभोक्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। जिसको लेकर भारतीय मजदूर संघ एवं बलरामपुर विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा बलरामपुर कार्यपालन अभियंता को इस बात को लेकर अवगत कराया गया था। लेकिन आज दिनांक तक उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई। उपभोक्ताओं की बात बलरामपुर कलेक्टर ने बड़ी आत्मीयता के साथ सुनी सभी उपभोक्ताओं को आश्वस्त कराया कि उनके आवेदनों पर विचार किया जाएगा विचार करते हुए उचित कार्यवाही की जाएगी।

Categorized in: