राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर- बलरामपुर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने आज बलरामपुर कलेक्टर कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन की और बलरामपुर अपर कलेक्टर एस एस पैकरा को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है बलरामपुर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा आज बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कोविड-19 के कारण ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही थी महाविद्यालय में 25 नवंबर 2021 तक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया जिसके बाद महाविद्यालय में जैसे ही ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होना शुरू हुई वैसे ही कोविड-19 का प्रकोप तेजी से फैलने लगा जिसकी वजह से ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित होने लगी जिला मुख्यालय होने की वजह से महाविद्यालय में दूर-दूर तक ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं अध्ययन करने के लिए आते हैं वहीं उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी नेटवर्क व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्रों की अच्छी से पढ़ाई नहीं हो पाई है ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी करने में छात्र छात्राओं को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है वहीं महाविद्यालय के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम बलरामपुर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा परीक्षा को ऑनलाइन के माध्यम से संचालित कराने की मांग की है
सत्यम गुप्ता,विशाल सोनी मंगलम ,पाण्डेय विश्वजीत अमन राजू ठाकुर नीलम नेहा चांदनी प्रमिला मनीषा,अनिशा,रश्मि,निकिता,पूजा,आस्था,रानू,किरण,नेहा,चांदनी,प्रमिला,मुनिता,राहुल,,अनिल,आदिल,राज,संगम,सालेन्द्र,,सिरान,पंकज,, एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र/छात्राए शामिल रहे ।।

Categorized in: