राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर- बलरामपुर – छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ जिला बलरामपुर के द्वारा आज अपनी 1 सूत्री मांगों को लेकर बैठक के रखी बैठक के उपरांत रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उनके द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद जायसवाल एवं सचिव राघवेंद्र बहादुर सिंह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांत में विगत 26 वर्षों से 10568 पंचायत सचिव अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीण अंचल में शासन की समस्त योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य जिम्मेदारी के साथ और इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। इसको लेकर संगठन के द्वारा लगातार शासकीय करण करने की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 26/12/2020 से 23 जनवरी 2021 तक कुल 26 दिन तक शासन का ध्यानाकर्षण कराने हेतु गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक आंदोलन किया गया। जहां पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव के आश्वासन के पश्चात 23 जनवरी 2021 को हड़ताल स्थगित कर दिया गया था। वही 24 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश पंचायत सचिव संगठन का प्रतिनिधिमंडल के चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महा दिसंबर 2021 में शासकीय करण करने का सौगात देने का वादा किया था। किंतु आज तक वह वादा पूरा नहीं किया गया। महीनों बीत जाने के बाद शासकीय करण के संबंध में कोई सकारात्मक पहल नहीं करने के पश्चात पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मार्गदर्शन में वादा निभाओ रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो आगे उनकी आंदोलन जारी रहेगी। इस आंदोलन उपाध्यक्ष रतन सिंह ,कृष्णानंद तिवारी, जगदेव सिंह कोषाध्यक्ष सोमनाथ दुबे सहसचिव नीरज कुमार संरक्षक अंबुज यादव सूरजमल सोनी संगठन मंत्री हरि सिंह सचिव उत्तम समदार, दिलीप गुप्ता, रोशन गुप्ता, अशोक गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विश्वनाथ सिंह अजय पटेल, जगदेव सिंह, सुनीता सिंह, विष्णुपद मंडल, दिलीप गुप्ता, परमानंद यादव सैकड़ों की संख्या में जिले भर के पंचायत सचिव शामिल हुए।

Categorized in: