जालसाज ने महिला को बातों में उलझाकर बनाया ठगी का शिकार

अंबिकापुर। व्यवसाय में लाभ और लंदन से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर जालसाज ने एक महिला को एक लाख 53 हजार की चपत लगा दी।

जानकारी के मुताबिक, नमनाकला निवासी एक महिला का बीते 15 जून को इंस्टाग्राम के जरिये एक युवक से बातचीत हुआ, जो अपना नाम रवि कुमार अग्रवाल बताया। इसने लंदन में रहकर व्यवसाय करने की जानकारी दी। बातचीत के क्रम में वह अपना वाट्सअप नम्बर साझा किया, इसमें दोनों की बातचीत हुई। दो दिन के अंतराल में रवि ने व्यवसाय में लाभ होने का झांसा देकर लंदन से कीमती गिफ्ट भेजने की बात महिला से कहा, जिस पर वह इन्कार कर दी। गिफ्ट भेजने के लिये बार-बार घर का पता बताने की जिद्द करने पर वह घर का पता बता दी। अगले दिन 18 जून की सुबह एक फोन कॉल आया, जिसमें पार्सल आने और काफी कीमती सामान सोना, डायमंड होने की जानकारी देते हुये कस्टम चार्ज भुगतान करने कहा गया। इसकी जानकारी वह रवि अग्रवाल को कॉल करके दी, जिस पर उसने लंदन से पौंड भेजने की बात कहते हुये कस्टम चार्ज दे देने के लिये कहा। इसके बाद वह धमखील लोखंडे के नाम पर 27 हजार रुपये नकद जमा कर दी। रवि ने पुन: कॉल करके पौंड में पैसा भेजने और उसे भारत में एक्सचेंज करा लेने के लिये कहा, और बताया कि एक्सचेंज का 45 हजार रुपये टैक्स लगेगा। जब वह लंदन के मुद्रा को एक्सचेंज कराने से इन्कार की, और परेशानी में नहीं डालने कहा, तो वह सॉरी कहते हुये स्वयं का दस्तावेज जमा होने और करियर पर प्रभाव पड़ने की बात कहते हुये उसे अपने झांसे में ले लिया, और 27 हजार गवां चुकी महिला पुन: बैंक जाकर 45 हजार रुपये एवं च्वाइस सेंटर में 81 हजार रुपये नकद जमा कर दी। इसके बाद रवि अग्रवाल ने लंदन से दिल्ली आने और पार्सल लेकर आने का झांसा दिया, और व्हाट्सअप में एक टिकट भेजाा। 19 जून को रवि अग्रवाल ने पुन: महिला को फोन किया और दिल्ली आने की बात कहते हुये पार्सल शाम तक लेकर आने और भारत कई दिन बाद आने की बात कहते हुये पुन: 63 हजार रुपये ऐंठने का प्रयास किया। ठगी का एहसास होने पर महिला ने और रुपये भेजने से इन्कार कर दिया, इसके बाद दोनों का संपर्क विच्छेद हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने जालसाज के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है, और अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: