राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर- बलरामपुर जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम भवन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य अतिथ में विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ,भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय , भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल का आगमन हुआ। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।वही महिला कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला पोर्ते के नेतृत्व में शंख की मधुर ध्वनि के साथ तिलक लगाकर फूल वर्षा करते हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही
कार्यकर्ता सम्मेलन को रामविचार नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इस जिले का दुर्भाग्य है। कि यहां भू माफिया से लेकर खनिज संपदाओं का भी जोरो से हनन हो रहा है, लेकिन इस ओर सत्तासीन कांग्रेस सरकार व कांग्रेसी विधायक का ध्यान नहीं है। लोग काफी परेशान हैं अधिकारी भी लोगों की परेशानी नहीं सुनते, इन परिस्थितियों में हमारा भाजपा के हर कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है, सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए नेताम ने कहा कि आगामी विधानसभा में अभी से ही पूरी ऊर्जा के साथ इनकी नाकामियों पर नकेल कसने का काम करेंगे तथा आने वाले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का इस जिले में परचम लहराएंगे। इस उद्देश्य के साथ ऐसे कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है तब जाकर हम फिर से छत्तीसगढ़ में अपनी बहुमत की सरकार बना पाएंगे। जहा कार्यकर्ताओं ने भी राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम बातों का भरपूर समर्थन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं है। जनता के हर एक मुद्दों पर खरा उतरने का कार्य करता है। हमारी पार्टी सेवा ही संगठन के रास्ते पर चलता है, और जन सेवा ही हमारे पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहता है। हमारी पार्टी सर्वव्यापी पार्टी है तथा संपूर्ण देश एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आया है। ढाई साल के कांग्रेस सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरने में नाकामयाब हुआ है। अब छत्तीसगढ़ के जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति विश्वास उठ गया है। तथा आज छत्तीसगढ़ के जनता ने 15 साल के भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को गिनाते नहीं थक रहे हैं। जब भाजपा का सरकार था तब डॉ रमन सिंह ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराया, तथा अटल बिहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिया, और जब से छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना तब डॉक्टर रमन सिंह की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी परिवारों को ₹1 किलो चावल प्रदान किया और पूरे प्रदेश में चावल वाला बाबा के नाम से विख्यात हुआ। तथा केंद्र में बैठे मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जब से लागू किया तब से हर गांव गांव में पक्की सड़क का निर्माण डॉ रमन सिंह ने कराया तथा हर घर में सुलभ शौचालय का निर्माण हुआ और हर परिवार को पक्का मकान बनवाने का कार्य केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस की नाकाम सरकार छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबो दिया है। इनके भ्रष्टाचार का सीधा उदाहरण महासमुंद में जिला महिला बाल विकास का एक अधिकारी ही इनके भ्रष्टाचार नीति का उजागर करते हुए अनशन पर बैठा है, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। तथा उन्होंने कहा कि आप सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी उर्जा और लगन से बलरामपुर-रा ० गंज जिले में दोनों विधानसभा रामानुजगंज और सामरी मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने के लिए दिन रात बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करें और कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएं और आने वाले विधानसभा में कमल का फूल खिलाने के लिए निस्वार्थ भाव से जिनकी जो जिम्मेदारी मिल रही है, उसे बखूबी निभाने का कार्य करें।
इस सम्मेलन को भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियों को सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियां देते हुए निष्ठा पूर्वक भारतीय जनता पार्टी का कार्य करने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की। तथा इस सम्मेलन को सरगुजा भाजपा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल ने भी संबोधित करते हुए आने वाली विधानसभा में ताकत झोंकने की बात कही।इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ऊद्धेश्वरी पैकरा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते, जनपद अध्यक्ष विनय पैकरा दिलीप सोनी, भानु प्रकाश दीक्षित, ओम प्रकाश सोनी, छोटे लाल गुप्ता, राजेश गुप्ता शिव कुमार यादव, धर्मेंद्र दुबे, धीरज सिंह गौतम सिंह,तथा इस कार्यक्रम में भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Categorized in: