राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर -बलरामपुर जिले के ग्राम झलरिया में पीडीएस दुकान संचालक के खिलाफ शिकायत को लेकर पीडीएफ संचालक एवं उनके सहयोगियों के द्वारा बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर अवगत कराया कि ग्राम झलरिया के शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन मुक्ति दल महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया जाता है। महिला समूह के द्वारा मई माह से शासकीय गाइडलाइन के अनुरूप निशुल्क चावल प्रदान किया जा रहा है। लेकिन गांव के उप सरपंच पति एवं कुछ और लोगों के द्वारा मिलीभगत कर पीडीएस संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी कि पीडीएस विक्रेता निशुल्क चावल का पैसा ले रहे हैं। जिस पर जांच टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन इन लोगों के द्वारा जांच टीम को गुमराह करते हुए जांच कराई गई। इनके द्वारा राशन कार्ड में भी निशुल्क राशन की जगह काड मांग कर पैसा निर्धारित कर दिया गया है। जिससे जांच टीम गुमराह हो गई है। जिस पर ग्रामीणों के द्वारा बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला खाद अधिकारी से भी की है और उनसे निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

जिला खाद्य अधिकारी एस.बी.कामटे ने कहा पूर्व में शिकायत के आधार पर जांच टीम मौके पर गई हुई थी। जांच टीम ने रिपोर्ट पेश नहीं की है उनके रिपोर्ट का इंतजार है और आज इनके तरफ से शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत के आधार पर फिर से जांच कराई जाएगी जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Categorized in: