कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो समेत कोरिया जिले भर के कांग्रेसियों ने अपने घरों के सामने धरना देकर जताया अपना विरोध

मनेंद्रगढ़ ! लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का आरोप है कि महंगाई का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। आम व्यक्ति की जेब से लेकर रसोई के चूल्हे तक महंगाई की मार साफ दिखाई दे रही। कमर तोड़ महंगाई में लोगों के घरों का बजट बिगड़ चुका है। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है!
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो सहित कोरिया जिले भर के कांग्रेसियों ने अपने अपने घरों के सामने बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया है ! मनेंद्रगढ़ में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय के सामने नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश साहू के साथ कोरोना गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में धरना दिया ! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने निवास के सामने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया वही कोरिया जिले के कोटाडोल, जनकपुर, सोनहत, चिरमिरी, खडगवा॑, मनेंद्रगढ़, झगड़ाखा॑ड, लेदरी, खो॑गापानी, केल्हारी क्षेत्र के तमाम कांग्रेसी नेता व कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में अपने अपने घरों के सामने कोरोना गाइडलाइन एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रगट किया है! धरना के दौरान सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आज लगभग हर घर में बाइक और अधिकांश घरों में कार है, जो डीजल और पेट्रोल से चलती है। ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहन भी डीजल से संचालित होते हैं, ऐसे में डीजल का महंगा होना अन्य सामग्री को भी महंगा करेगा, क्योंकि ट्रांसपोर्टिंग महंगी हो चुकी है। यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। कहने के लिए केवल तीन चीजें महंगी हुई है, लेकिन इसका सीधा असर हर सामान की महंगाई पर पड़ेगा। महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है! नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रभा पटेल ने कहा कि पूरे देश मे पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है बढ़ती महंगाई के कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हम सबको एकजुट होकर केंद्र सरकार की नाकामयाबियों को आगे लाना होगा महंगाई और बेरोजगारी का आंकड़ा काफी ऊपर जा रहा है केंद्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है ! भारत देश मे जो इकाई लाभ में चल रही है उसे उद्योगपतियों को बेचने का प्रयास कर उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयत्न किया जा रहा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी की सरकार आज पेट्रोल डीजल की कीमत को बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ रही है। डीजल की बढ़ती कीमत से किसान, आम जनता महंगाई की मार झेल रही हैं सबको मिलकर भाजपा की सरकार को उखाड़कर फेंकना होगा।
पेट्रोल डीजल की बढ़ती मंहगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी किया जा रहा है । पेट्रोल डीजल के साथ साथ खाने के तेल में भी बेताहशा वृद्घि की गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है ! एक तरफ जहां लोग कोरोना की मार से ग्रसित हैं वही दूसरी ओर महंगाई की दोहरी मार झेल रहे हैं ! पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में मनेन्द्रगढ़ स्थित निवास मे बढ़ते महंगाई के विरोध में का॑ग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया !

Categorized in: