समाजसेविका अनिता फरमानिया ने किया योग साधको का सम्मान

मनेंद्रगढ़ । मनेंद्रगढ़ में दो दशकों से अधिक समय से वरिष्ठ योग साधको द्वारा योग को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ,उनके इस परिश्रम का मूल्यांकन तो नहीं किया जा सकता लेकिन उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया जा सकता है! उक्ताशय के विचार विश्व पर्यावरण दिवस पर पतंजलि योग समिति के द्वारा संक्षिप्त रूप से आयोजित सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से समाजसेविका अनीता फरमानिया व्यक्त कर रही थी।
इस अवसर पर योग साधको द्वारा हसदेव नदी के तट पर बरगद, पीपल एवं विभिन्न फलदार पौधे का रोपण किया गया । योग समिति द्वारा लायनेस क्लब समर्पण के अध्यक्ष परमजीत अरोरा, सचिव प्रतिभा अग्रवाल का स्वागत किया गया। आमंत्रित सदस्यों का समिति के संरक्षक ठाकुर प्रसाद केसरी, तहसील प्रभारी सतीश उपाध्याय महिला पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी श्रीमती बलवीर कौर सहित योग समिति के विभिन्न पदाधिकारियो ने स्वागत किया। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत आयोजित इस कार्य में योग के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए , विवेक तिवारी, ऑर,डी दिवान
,रामसेवक विश्वकर्मा ,सतीश उपाध्याय ,दिवाकर मिश्रा, ठाकुर प्रसाद केसरी श्रीमती बलवीर कौर, का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ हर्षलता खियानी एवं अनिता फरमानिया के पर्यावरण गीत से किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए डा संदीप चंदेल ने कहा की प्रत्येक मनुष्य को प्रतिवर्ष कम से कम तीन पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए एवं उसके संरक्षण का दायित्व ऊठाना चाहिए तभी हमारी पृथ्वी हरी भरी हो सकेगी एवं ऑक्सीजन की प्रतिपूर्ति होती रहेगी। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वनाथ गुप्ता दिवाकर मिश्रा, रामसेवक विश्कर्मा का विशेष योगदान रहा। योग एवं प्राणायाम के क्षेत्र में जन जन तक योग पहुंचाने के लिए समर्पित योग समिति ने निरंतर पौधरोपण कार्य क्रम का संकल्प लिया । विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम में रोशनजहां, शमा परवीन, सिम्पी चंदेल, रामावतार गुप्ता, निर्भय शंकर गुप्ता, संजय अग्रवाल, राजेश जायसवाल , वीर ,अर्चना गुप्ता, अनिता दास गुप्ता, पिंकी सलूजा, प्रतिभा सोलोमन ,नारायण शंकर अग्रवाल , नमिता गोस्वामी सहित पतंजलि योग समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योग समिति के तहसील प्रभारी सतीश उपाध्याय ने किया। योग साधक रामसेवक विश्वकर्मा एवं दिवाकर मिश्रा द्वारा हसदेव नदी के तट पर लगाए गए पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

Categorized in: