राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर मानव सेवा ही सच्ची सेवा है, इसी भावना को साकार करते हुए परहित चैरिटेबल सोसाइटी ने दहेजवार क्षेत्र में समाजसेवा की मिसाल पेश की संस्था द्वारा दर्जनों विधवा महिलाओं को नि:शुल्क राशन सामग्री वितरित की गई।
गेहूं, चावल, दाल,नमक, तेल, चायपत्ती,प्याज औरआलू शामिल रहे। इस अवसर पर ब्रिजलाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, विनोद गुप्ता और शुभम गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
संस्था के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि यह सेवा कार्य हर माह नियमित रूप से किया जाता है, ताकि जरूरतमंद विधवा महिलाओं को न केवल राहत मिल सके, बल्कि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन भी कर सकें।
परहित चैरिटेबल सोसाइटी की इस पहल ने स्थानीय स्तर पर सराहना अर्जित की है। ग्रामीणों ने संस्था के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य ही सामाजिक एकता और मानवता की सच्ची पहचान हैं।

Categorized in: