अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। मुख्यालय के तीन स्थानों में दुर्गा पूजा स्थानीय लोगों की एकजुटता से धूमधाम से मनाया जा रहा हैं. शुरुआती दौर से ही स्थापित किये गए दुर्गा पूजा समिति, माँ समलेश्वरी दुर्गा पूजन समिति व जय माँ भवानी सेवा समिति उक्त तीनों स्थानों में भव्य रूप से दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर रोजाना भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना किया जा रही हैं. इसके साथ ही सामरी रोड पर स्थित माता शीतला मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा कर सुख समृद्धि की अर्चना की जा रहीं हैं.
दुर्गा पूजा के नौ दिवसीय पर्व का रविवार को सबसे खास रहा. सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के पूजा पंडालों के पट लगभग सभी जगह खुल गए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी रोजाना की तरह और भी ज्यादा पंडाल में उमड़नी शुरू हो गई है। दरअसल देश में कोरोना की वजह से दो साल बाद इस बार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। 

इस बार कुसमी के कई इलाकों में लाखों रुपए खर्च कर काफी आकर्षक पंडाल बनाए गए है। कुसमी के तीनो पंडालों में रोजाना भंडारे महाप्रसाद का भोज लगाकर वितरण किया जा रहा हैं. देर शाम तक भंडारे में हजारों लोग माता का प्रसाद ग्रहण कर रहें हैं।

डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन

ऊपर कुसमी स्थित दुर्गा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय बच्चों के कला को निखारने भव्य रूप से डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा हैं इस प्रतियोगिता को डांस कुसमी डांस का नामकरण दिया गया हैं कोरोना कॉल में 2 वर्ष यह कार्यक्रम प्रभावित होकर विराम रहा. तथा इस वर्ष व्यापक तैयारियों के साथ पहले हुवे प्रतियोगिता सीजन 6 के बाद इस वर्ष सीजन 7 के रूप में स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व सम्मानित नागरिकों की मदद से संचालित किया जा रहा हैं. इस प्रतियोगिता में संभाग भर से छोटे-छोटे बच्चे भाग लेकर अपनी कला की प्रस्तुति विभिन्न प्रकार की गानों में दे रहें हैं. डांस कुसमी डांस के इस प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने वाले बच्चों का चयन समिति के द्वारा निर्धारित किये गए जजों के द्वारा किया जा रहा हैं. यह प्रतियोगिता नवरात्रि पर्व की शुरुआती दौर से ही संचालित होता हैं जिसमें प्रथम चरण से लेकर तृतीय चरण के बाद फाईनल राउंड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वालें बच्चों को जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों, स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों के हाथों नवरात्रि के आखिरी दिन पुरूस्कृत किया जाएगा.


शोशल मीडिया पर भी लाईव प्रसारण

डांस कुसमी डांस का आयोजन करने वाले आयोजकों के द्वारा पूर्ण मेहनत व लगन से तैयारियों को लेकर अथक प्रयास किया गया हैं. जिसके फल स्वरूप देश भर के नागरिक डांस कुसमी डांस का लाईव शो के जरिये बच्चों की प्रस्तुति को देख पाना संभव कर पा रहें हैं. लाईव शो के जरिये कार्यक्रम को भव्य रूप देने व सर्वोत्तम व्यवस्था तथा बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कई तरह के सुझाव भी हासिल हो रहें हैं इसे लेकर बच्चों में कॉफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं. लाईव शो प्रसारण का मानिटरिंग कर समिति के अध्यक्ष जन्मजय सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, डांस कुसमी डांस मंच के संचालक आयोजक दीपक सिन्हा व सहयोगी सोनल सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों के समझ शोशल मीडिया में मिलने वाले सुझावों को रख कर और भी बेहतर आयोजन का मंथन किया जा रहा हैं जो कुसमी के लिए बच्चों की कला को उभारने बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा हैं।

Categorized in: