राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर 5 अक्टूबर विजयादशमी दशहरा त्यौहार को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए इसके लिए कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिले के सम्पूर्ण क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था को शांतिप्रिय बनाये रखने व सतत् निगरानी हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी/कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भरत कौशिक को बलरामपुर, श्री गौतम सिंह को रामानुजगंज, श्री चेतन साहू को कुसमी, श्री दीपक निकुंज को वाड्रफनगर तथा श्री शशि चौधरी को राजपुर का दायित्व सौपा है इसी प्रकार तहसीलदार श्री सुरेश कुमार राय को शंकरगढ़, श्री मोईनुदीन खान व श्रीमती संगीता साय को बलरामपुर, श्री विनीत कुमार सिंह को रामानुजगंज व रामचन्द्रपुर, श्री सुरेन्द्र कुमार पैकरा को रघुनाथनगर, सुश्री रोशनी तिर्की को डौरा-कोचली, श्रीमती उमा सिंह को कुसमी व सामरी तथा श्री परमानन्द कौशिक को चांदो में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु ड्यूटी लगाई गई है।

Categorized in: