आरोपित को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में तलाशने के बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया
अंबिकापुर। महिला से शारीरिक संबंध का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपित को गांधीनगर अंबिकापुर थाने की पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पांच दिनों तक लगातार पता-तलाश कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित के विरूद्ध पुलिस ने दुष्कर्म और आइटी एक्ट का मामला दर्ज किया था।
जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि औद्योगिक क्षेत्रौत थाना बागपत उत्तर प्रदेश का गुलफान अंबिकापुर में रह कर फेरी लगाने का काम करता था। वह उसे अपने झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाया और अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376 भादवि व 67, 67ए आइटी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव ने महिलाओं से संबंधित अपराधों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए थे। इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा-निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपित के प्राप्त पते तथा सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पता-तलाश की। उत्तर प्रदेश के सामली जिले में वहां के गठित एसओजी टीम के साथ पुलिस आरोपित के तलाश में लगी तो आरोपित गुलफान उनके हाथ लगा। पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और ट्रांजिट रिमांड में न्यायालय से लेकर गांधीनगर थाने पहुंची। आरोपित गुलफान से घटना में प्रयुक्त मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपित गुलफान खान पिता फतियाब खान 30 वर्ष निवासी ढोडरा, चौकी औद्योगिक क्षेत्र बडौत थाना बागपत उत्तर प्रदेश को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक रश्मि, प्रमोद दुबे, आरक्षक सतेन्द्र दुबे, अनिल सिंह परिहार, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, सुरेश सिंह सकिय रहे।

Categorized in: