शहर में देर शाम हुआ हादसा, डंफर छोड़कर भागा चालक, केस दर्ज

गिरिजा ठाकुर

अंबिकापुर। मंगलवार को देर डंफर की चपेट में बाइक सवार आ गया, उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक में पीछे एक युवती बैठी थी, जो घटना के बाद फरार हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना कारित वाहन व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद डंफर का चालक फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक सतीपारा अंबिकापुर निवासी राजकुमार चौधरी 22 वर्ष मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीई-3442 मेें एक युवती के साथ शंकरघाट की तरफ से शहर की ओर आ रहा था। बाइक के आगे डंफर वाहन क्रमांक सीजी 15 डीटी 8121 लेकर चालक जा रहा था। रामानुजगंज चौक के पास डंफर को ओवरटेक करते समय वह डंफर की चपेट में आकर सड़क पर गिरा और डंफर के पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक में पीछे बैठी युवती सही सलामत थी लेकिन हादसे के बाद वह कहां गई, कोई देख नहीं पाया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

Categorized in: