सीतापुर – कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को पांचवी बार सीतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर पहुंचे. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाल उनका स्वागत किया. जुलूस ग्राम दरिमा शुरू हुआ और मैनपाट होते हुए देर शाम सीतापुर मुख्यालय पहुंचा जहां जुलूस आम सभा में तब्दील हो गई.

जुलूस में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए. लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस जुलूस का स्थान स्थान पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. आम सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जिस प्रकार से आम जनता ने पिछले 20 सालों से विश्वास, भरोसा जताते हुए उन्हें आगे बढ़ाया है आगे भी अपना प्यार व विश्वास बनाए रखें ऐसा मुझे पुरा उम्मीद व विश्वास है.

सीतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर से सरकार बना रही है कांग्रेस सरकार के द्वारा पिछले 5 वर्षों में जो कार्य किए गए हैं वह अपने आप में रिकॉर्ड है उन्होंने कहा कि कोविड कल से लेकर आज तक प्रदेश सरकार में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है आज प्रदेश के किसान, युवा,आदिवासी सभी खुश हैं ऐसे में ये एक बार फिर से कांग्रेस को पूर्ण मतों से विजय बनाएंगे.

सीतापुर विधानसभा से भाजपा के द्वारा सेना के रिटायर्ड फौजी को अपना उम्मीदवार बनाये जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सीतापुर उनका पूरा परिवार है और परिवार के हर सुख दुख में उन्होंने पिछले 20 सालों से एक संबंध बनाया है और सरकार बनने के साथ ही क्षेत्र के विकास में चार चांद लगा दी है ऐसे में क्षेत्र की जनता पर उन्हें पूरा विश्वास है. उन्होंने कहा कि सेना के जवान का काम देश के सीमा पर है और हम राजनीतिक लोग हैं ऐसे में जिसका जो काम है उसे वही काम करना चाहिए.

कांग्रेस के प्रथम लिस्ट में 30 प्रत्याशियों के नाम आने के बाद वही 8 प्रत्याशियों के नाम काटे जाने के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी आला कमान में जो निर्णय लिया है कुछ सोच समझ कर लिया होगा पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दी है वन निश्चित तौर पर जीतकर आएंगे और एक बार फिर पूर्ण बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी भागीदारी देंगे.

Categorized in: