अंबिकापुर। बाइक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया जशपुर जिला के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम पंडरापाट, नवापारा की रूकदेश बाई पति कमलेश यादव 55 वर्ष, 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे बोर में पानी के लिए सड़क के किनारे से जा रही थी, इसी दौरान बाइक सवार कन्हैया यादव उसे टक्कर मार दिया, जिसमें वह घायल हो गई थी। स्वजन उसे पंडरापाट अस्पताल ले गए, यहां से रिफर करने पर होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां उपचार के दौरान सोमवार को दोपहर करीब 2.25 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

Categorized in: