अंबिकापुर। शहर के बंगाली चौक के समीप सोमवार की दोपहर करंट लगने के से वाशिंग सेंटर के कर्मचारी की मौत हो गई। वह वाहन को धोने के लिए पंप को चालू किया था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गौतम महतो पिता राजेश महतो 18 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के मायापुर का रहने वाला है। वह शहर के बंगाली चौक में स्थित महावीर वाशिंग सेंटर में काम करता था। सोमवार की दोपहर कार धोने के लिए वाशिंग सेंटर का पंप चालू करने गया तो करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही वह जमीन में गिरकर बेहोश हो गया। अन्य कर्मचारियों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

Categorized in: