अंबिकापुर। सरगुजा जिला के लुण्ड्रा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आपसी वाद-विवाद होने पर आरोपी ने मृतक पर गैती से प्राणघातक हमला कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, तिलसाय निवासी ग्राम राईखुर्द ने थाना लुण्ड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वे 6 भाई बहन हंै। उसका तीसरे नंबर का भाई जीतू नागेश 2 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे अपने खेत में हल जोताई करने गया था। 10.15 बजे उसे पता चला कि उसके भाई जीतू नागेश को गांव का झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह गैंता से गंभीर चोट पहुंचाया है, खून निकल रहा है। सूचना पाकर वह घर आया तो पता चला कि जीतू को परिवार और रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर ले गये हैं, कुछ देर उसकी मृत्यु होने की सूचना मिली। रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने जांच, विवेचना में लिया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया और भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य प्राप्त करने के बाद झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह पिता स्व. सोमार साय 60 वर्ष, निवासी राईखुर्द से घटना के संबंध में पूछताछ किया तो उसने आपसी विवाद में गैती से हमला करके हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गैती को पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह, आरक्षक इबनुल खान, राजकुमार यादव, दिलीप मिंज सक्रिय रहे।

Categorized in: