अंबिकापुर। थाना गांधीनगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जप्त किया गया है।

मामला थाना गांधीनगर क्षेत्र का है। प्रार्थी ने 17 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चठिरमा निवासी महेश्वर गुप्ता ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ गलत आशय से छेड़छाड़ की है। रिपोर्ट पर धारा 137(2), 74 बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। दौरान विवेचना पुलिस टीम ने आरोपी महेश्वर गुप्ता पिता ईश्वरचंद गुप्ता 24 वर्ष, निवासी ग्राम कोटछाल सीतापुरख् हाल मुकाम चठिरमा को हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक सुरेश पैकरा, मोतीलाल सक्रिय रहे।

Categorized in: