अंबिकापुर। दो वर्षीय बालक खेलते समय मक्खियों को मारने के लिए शक्कर में मिलाकर रखे गए दवा का सेवन कर लिया। बच्चे की तबियत बिगड़ते देख स्वजन आननफानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ के सरहद से लगे झारखंड के ग्राम बरगढ़, बदुरिया की है।
जानकारी के मुताबिक धीरज मिंज के घर में मक्खियां काफी आ रही थी। इसके रोकथाम के लिए वह मक्खी मारने वाला दवा लेकर आया था। स्वजन इस दवा को शक्कर के साथ मिलाकर रखे थे। शनिवार को घर में खेल रहा 2 साल का बच्चा सुहाना मिंज शक्कर में मिलाकर रखे गए मक्खी मारने की दवा से अनजान था। वह शक्कर के साथ मिले मक्खी मारने दवा को खा लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। स्वजन की नजर मक्खी मारने के लिए रखे गए दवा पर गई, और उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि बच्चे ने अनजाने में इस दवा का सेवन कर लिया है। बच्चे को आनन-फानन में वे होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, 7 अप्रैल को सुबह 7 बजे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। बच्चे की मौत से स्वजन व्यथित हैं।

Categorized in: