अंबिकापुर। दुकान के काउंटर से ग्राहक का मोबाइल चोरी करके ले जाने के मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
सूरजपुर जिला के ग्राम उमेश्वरपुर, चौकी सलका निवासी मोबाइल दुकान संचालक विकास कुमार साहू पिता स्व. शिव प्रसाद साहू 27 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि 05 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे ग्राम मोहनपुर का शिवप्रसाद पिता दिलबोध मोबाइल बनवाने के लिए आया था, जो अपना मोबाइल दुकान में बनवाने के लिए छोड़ दिया था। शिवप्रसाद को वह 2 दिन में मोबाइल रिपेयरिंग करके दे देने के लिए कहा था। इसके बाद वह दुकान के अंदर काउंटर में रिपेयरिंग करके रखे गए मोबाइल फोन को चोरी कर लिया, जो द्रोणाचार्य राजवाड़े निवासी ग्राम तारकेश्वरपुर का था। दुकान में द्रोणाचार्य का भाई युवराज मोबाइल लेने के लिए आया तो वह काउंटर में मोबाइल की खोजबीन करने लगा, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। मोबाइल चोरी होने के संदेह पर जब वह अपने दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे का फुटेज देखा तो मोबाइल चोरी करते शिवकुमार पिता दिलबोध निवासी ग्राम मोहनपुर नजर आया। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: