girija thakur 

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए सीतापुर से आया एक स्कार्पियो सवार बिरयानी दुकान की दीवार को तोड़ते दो दोपहिया वाहनों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं दीवार के मलबे की चपेट में ी बच्चों की एक दर्जन साइकिल आ गई। घटना आकाशवाणी चौक के पास स्थित पूर्व रोजगार कार्यालय में संचालित अशोका बिरयानी होटल की है। घटना के समय होटल में किसी की उपस्थिति नहीं थी, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया।

स्कार्पियो सवार की हरकत से लोगों के बीच नाराजगी की स्थिति बन गई और उन्होंने चालक की अच्छी खातिरदारी कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और स्कार्पियो क्रमांक सीजी 15 डीवी 3665 को कब्जे में लेने के बाद चालक को अपने साथ थाना ले गई। बता दें बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम पीजी कॉलेज मैदान में होने के कारण पुलिस ने जगह-जगह बैरीकेडिंग करके आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की थी। स्कार्पियो सवार भी संभवत: इसी सभा में शामिल होने के लिए आया था, क्योंकि वाहन में कार्यक्रम से संबंधित स्टीकर चस्पा किए गए थे। पीजी कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा व आकाशवाणी से लगे स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड के कारण यह मार्ग व्हीव्हीआईपी के लिए बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। चौक के पास सब्जी सहित अन्य दुकानों के बंद रहने के कारण भीड़भाड़ जैसी स्थिति नहीं थी, जिसे बड़ी घटना टल गई। बहरहाल पुलिस स्कार्पियो चालक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।  

Categorized in: