अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल लेकर मोटरसायकल में घूम रहे 02 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 01 देशी पिस्टल व मोटरसायकल पुलिस ने जप्त कर लिया है।
थाना कोतवाली पुलिस टीम को 13 नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि एचएफ डीलक्स मोटरसायकल में सवार दो युवक देशी पिस्टल लेकर ग्राम सोनपुर की ओर घूम रहे हैं। पुलिस टीम सोनपुर स्कूल तिराहा में घेराबंदी की तो रनपुर स्कूल तिराहा में बस्ती की तरफ से मोटरसायकल में 02 संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रोका तो मोटरसायकल में अभिषेक शर्मा 19 वर्ष निवासी मंगरढोढा शिकारी रोड व सचिन प्रतापपुरी 19 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास मगरढोढ़ा शिकारी रोड बौरीपारा सवार थे। पूछताछ करने पर इन्होंने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभिषेक शर्मा अपने कमर में खोसकर रखे अवैध देशी पिस्टल को पुलिस के सुपुर्द किया। आरोपियों ने पूछताछ में अपराध के उद्देश्य से देशी पिस्टल रखकर मोटरसायकल में घूमना पुलिस को बताया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक विवेक राय, शिव राजवाड़े, मंटूलाल गुप्ता सक्रिय रहे।

Categorized in: