पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
अंबिकापुर। गर्भपात करवाने पश्चात मृत्यु के मामले में बतौली थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक चांदनी यादव 15/10/22 के 15-20 दिन पहले अपनी सहेली के साथ अंबिकापुर जाने की बात बोलकर घर से निकली थी, जो 04 दिन बाद वापस आई। घरवाले देखे कि चांदनी के हाथ पैर में सूजन है। पूछने पर वह कुछ नहीं बताई। इसके बाद पिता सोमार साय अपनी लड़की को बतौली अस्पताल ले जाकर चेक कराया, यहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। 12/10/22 से उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा था। इलाज दौरान 15/10/22 को उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया था। मर्ग जांच दौरान तकनीकि सहायता से सामने आया कि आरोपी फोकलू ऊर्फ राज कुमार मृतिका को पत्नी बनाकर अपने साथ रखा था। गर्भवती होने पर वह उसका गर्भपात कराने के आशय से गर्भ गिराने की दवाई खिलाया था, जिस कारण उसका तबियत खराब हो गया और वह उसे मायके घर में ले जाकर छोड़ दिया था। इलाज दौरान 15/10/22 को वह दम तोड़ दी थी। फोकलु ऊर्फ राजकुमार चौहान पिता लाल साय चौहान 22 वर्ष निवासी मांझापारा, सुखवासो पारा थाना कापू जिला रायगढ़ को पुलिस घेराबंदी करके पकड़ी और पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बतौली में धारा 314 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक सीपी तिवारी, संजय नाथ तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता, आरक्षक राजेश खलखो, ऐहसास फिरदौसी, भगलू राम, ओमप्रकाश गुप्ता, मुरली यादव एवं अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।

Categorized in: