सूरजपुर। यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रांगण में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा का मिलन सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती विभा मिश्रा के साथ उपस्थित हुए, जहां बच्चों ने अपने अधिक्षिका श्रीमती सुमन वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चन के साथ की गई। बच्चों ने दीप प्रार्थना, गुरु प्रार्थना, सरस्वती वंदना सहित स्वागत गान की प्रस्तुति दी। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार मंडल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूरजपुर अधीक्षिका श्रीमती सुमन वर्मा,भैयाथान अधीक्षिका श्रीमती लिली कल्याणी मिंज, शिक्षिका मीना मंगरे सहित क्षेत्र के बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा स्वर्णिम पर बताया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के सहृदयता, सादगी, समय बद्धता, नेतृत्व क्षमता तथा कार्य के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताते हुए आगे भी सहयोग व समर्थन प्रदान करने की उम्मीद जाहिर की गई। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा आज काफी भावुक नजर आए। आपने 40 वर्षीय सफलतम शासकीय कार्य प्रणाली को याद करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों के समय-समय पर मिले सहयोग समर्थन का प्रतिफल बताया तथा शिक्षा विभाग परिवार का आभार व्यक्त किया। सभी ने आपके मंगलमय जीवन तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों के बीच केक काट अपना जन्मदिन मनाया गया। आपने अपने उद्बोधन में बच्चों को पूरे मनोयोग से पढ़ने, मेहनत के साथ आगे बढ़ने तथा ऊंचे सपनों को लेकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों संग नेवता भोज का आनंद लेकर किया गया। इस दौरान मरियम टोप्पो, श्रीमती माया सिंह, स्वाति रानी, साहिबा खान, काजल, शिल्पा सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समस्त शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहे।

फ़ोटो-

Categorized in: