अंबिकापुर। उदयपुर के ग्राम खरसुरा पुलिया में दोपहर 3 बजे के करीब एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक ट्रैक्टर पुलिया से गिर गया। ट्रैक्टर इंजन के नीचे दब जाने से दो लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर में लगभग 35 लोग सवार थे, जो प्रेमनगर ब्लॉक के ग्राम पार्वतीपुर से उदयपुर ब्लॉक के ग्राम डोई सुखनाथ के घर चंदनपान में शामिल होने जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह, उप निरीक्षक आभास मिंज, प्रधान आरक्षक संजय नागेश तथा आरक्षक अजय शर्मा, रविन्द्र साहू, देवेन्द्र सिंह, सुरजबली और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी उदयपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Categorized in: