पुलिस ने आरोपियों के पास से गलाया हुआ 22.600 ग्राम सोना जप्त किया
 
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के राजपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित साढ़े चार लाख का सोने-चांदी का जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से गलाया हुआ 22.600 ग्राम सोना पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक अमित कुमार सिन्हा पिता त्रिभुवन सिन्हा निवासी महुआपारा राजपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपनी मां के ईलाज के लिए परिवार के साथ घर में ताला लगाकर दिल्ली गया था। 21.03.2024 को रात्रि लगभग 12-01 बजे के बीच अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़ कर घर में रखे नगदी सहित सोने-चांदी का 4.50 लाख रुपये का जेवर चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ली थी। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीव्ही का फुटेज खंगालने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए सोना को उन्होंने गला दिया था। पुलिस ने सैफ अली पिता स्व. मो. हुसैन 28 वर्ष निवासी फिल्टर टोला कोतमा जिला अनुपपुर व मो. साकिर पिता मो. नासिर 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक-1, सेंट जोसेफ विद्यालय के पास कोतमा जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। 

Categorized in: