भारत में कई ऐसे मंदिर है जिनसे अलग तरह के रहस्य जुड़े हुए हैं। महाकालेश्वर मंदिर उन्ही में से एक है। ये भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो उज्जैन शहर में स्थापित है। अगर आप महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो यहां जानिए उज्जैन कैसे पहुंचें। इसके अलावा यहां जानिए मंदिर से जुड़े कुछ रहस्य।

नाम से जुड़ा है रहस्य

इस मंदिर के नाम के पीछे कई रहस्य है। कहते हैं महाकाल का शिवलिंग तब प्रकट हुआ था, जब राक्षस को मारना था। उस समय भगवान शिव राक्षस के लिए काल बनकर आए थे। फिर उज्जैन के लोगों ने महाकाल से वहीं रहने को कहा, और वह वहीं स्थापित हो गए। ऐसे में शिवलिंग काल के अंत तक यही रहेंगे इसलिए भी महाकालेश्वर नाम दे दिया गया। इसके अलावा काल का मतलब मृत्यु और समय दोनों होता है। माना जाता है कि प्रचीन काल में पूरी दुनिया का मनक समय यही से निर्धारित होता था इसलिए इसे महाकालेश्वर नाम दे दिया था।

भस्म आरती से जुड़ा है रहस्य

प्राचीन काल में राजा चंद्रसेन शिव के बहुत बड़े उपासक माने जाते थे। एक दिन राजा के मुख से मंत्रो का जाप सुन एक किसान का बेटा भी उनके साथ पूजा करने गया, लेकिन सिपाहियों ने उसे दूर भेज दिया। इसके बाद वह जंगल के पास जाकर पूजा करने लगा और वहां उसे अहसास हुआ कि दुश्मन राजा उज्जैन पर अक्रमण करने जा रहे हैं। ऐसे में उसने प्रार्थना के दौरान ये बात पुजारी को बता दी। धीरे-धीरे बात पूरे में फैल गई और उस समय विरोधी राक्षस दूषण का साथ लेकर उज्जैन पर आक्रमण कर रहे थे। दूषण को भगवान ब्रह्मा का वर्दान था कि वो दिखाई नहीं देगा। उस समय पूरी प्रजा भगवान शिव की पूजा में लीन थी। तभी अपने भक्तों की पुकार सुनकर महाकाल प्रकट हुए और दूषण का वध कर दिया। फिर उसकी राख से श्रंगार कियी। फिर विराजमान हो गए। तभी से भस्म आरती की परंपरा बन गई। जो आज तक चली आ रही है।

कैसे पहुंचे महाकालेश्वर

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने के लिए आप ट्रेन, हवाई सफर और सड़क मार्ग का रास्ता चुन सकते हैं।

ट्रेन- बड़े शहरों से आप आसानी से ट्रेन से जा सकते हैं। उज्जैन सिटी जंक्शन या विक्रम नगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहां से लोकल बस या टैक्सी लेकर महाकालेश्वर मंदिर पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज- महारानी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट उज्जैन का सबसे पास हवाई अड्डा है। यहां से आप टैक्सी या बस लेकर मंदिर जा सकते हैं।

सड़क- आप बस या फिर पर्सनल ट्रांस्पोर्ट की मदद से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंच सकते हैं।

Categorized in: