राउंड डायल वाली स्टाइलिश स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान है, तो गिजमोर की नई वॉच आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। कंपनी ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच के तौर पर Gizmore Curve smartwatch को लॉन्च कर दिया है। वॉच में 1.39 इंच का अल्ट्रा एचडी ऑलवेज ऑन कर्व डिस्प्ले है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इसके अलावा, वॉच में एक प्रीमियम स्लीक और स्लिम मेटल बॉडी है, जो इसे क्लासी लुक देती है। कंपनी का कहना है कि नई कर्व स्मार्टवॉच को खासतौर से ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम बजट में हाई-एंड फीचर्स और परफॉर्मेंस वाली वॉच चाहते हैं।

वॉच में अल्ट्रा ब्राइट कर्व डिस्प्ले
नई Gizmore Curve smartwatch की सबसे बड़ी खासियत इसका अल्ट्रा ब्राइट कर्व्ड एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। वॉच में 1.39 इंच अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है, जिसमें 360×360 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले कई क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस के साथ आता है और इसमें स्प्लिट-स्क्रीन फीचर भी है। कंपनी का कहना है कि वॉच ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ सबसे सस्ती स्मार्टवॉच में से एक है।

फुल चार्ज में 10 दिनों तक चलेगी
कंपनी का कहना है कि गिजमोर कर्व वॉच एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चलती है। इस 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। वॉच में ढेर सारे हेल्थ और फिटनेस फीचर्स मिलते हैं, जिसमें SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, कैलोरी काउंटर, हाइड्रेशन अलर्ट, मेंस्ट्रुअल ट्रैकर, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर और गाइडेड ब्रीदिंग मोड शामिल है।

कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट भी
गिजमोर कर्व वॉच स्टाइल और मजबूती के मामले में भी बेस्ट है, इसमें IP67 रेटेड डिजाइन के साथ प्रीमियम मैटेलिक बॉडी मिलती है, जो इसे पानी और धूल दोनों से सुरक्षा प्रदान करती है। स्मार्टवॉच एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग, एआई वॉयस असिस्टेंस (एलेक्सा और सिरी), गोल कम्प्लीशन नोटिफिकेशन और इन-बिल्ट कैलकुलेटर जैसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। वॉच को JYOU PRO APP के जरिए स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है।

इतनी है कीमत
नई Gizmore Curve smartwatch को फिलहाल स्पेशल लॉन्च प्राइज के साथ मात्र 1299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे खास तौर से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। स्मार्टवॉच चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रे, ऑलिव ग्रीन और पिंक में उपलब्ध होगी।

Categorized in: