शीतला माता मंदिर में महाआरती व विशाल भोग भंडारा में उमड़े श्रद्धालु

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले चिरमिरी निवासी समाज सेवक बड़कू भैया के नाम से जाने, जाने वाले ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा रविवार को विश्व कल्याण की मंगल कामना को लेकर श्रीराम मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ और श्री शीतला माता की मढिया में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद विशाल भोग भंडारा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता (बड़कू भैया) ने बताया कि वे समाज सेवा को अपना मूल कर्तव्य मानकर समाज सेवा के क्षेत्र में कोई ना कोई कार्यक्रम कराते रहते हैं । इसी तारतम्य में विश्वकल्याण की मंगल कामना को लेकर 11 जून 2023 रविवार की शाम श्रीराम मंदिर मनेन्द्रगढ़ में शाम 4 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु जन सम्मिलित हुए । श्री राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के पश्चात शाम 7 बजे से श्री शीतला माता की मढिया में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद रात 8 बजे से विशाल भोग भंडारे का आयोजन रखा गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु जन पहुंचकर महाआरती में शामिल होकर तथा भोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया । समाज सेवक ओम प्रकाश गुप्ता बड़कू भैया के द्वारा किए गए इस धार्मिक आयोजन की सराहना की गई ।

Categorized in: