बुधवार को पुलिस ने कराया मृतकों के शव का पोस्टमार्टम

अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मधुमक्खी के हमले और सडक़ हादसे में घायल की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, जिससे स्वजन को कनकनी भरी ठंड में पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। शव को पुलिस ने मच्र्युरी में रखवा दिया था। बुधवार को दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्वजन अपने गृहग्राम की ओर रवाना हो पाए। बताया जा रहा है कि मंगलवार को महिला चिकित्सक ने चार शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद विलम्ब होने की बात कहते हुए अगले दिन पोस्टमार्टम करने के लिए कह दिया, जिस कारण कड़ाके के ठंड में पूरी रात अस्पताल परिसर में ही गुजारना पड़ा। ऐसा नहीं है कि एक दिन में सिर्फ चार पोस्टमार्टम होता है, पूर्व में एक दिन 6 से 8 पोस्टमार्टम हुए हैं। इसके बाद भी ठंड के मौसम में पड़ोसी जिले बलरामपुर और सूरजपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ गया।  

मधुरस निकालने गए ग्रामीण पर मधुमक्खियों का हमला, मौत
मधुरस निकालने के चक्कर में ग्रामीण को जान से हाथ धोना पड़ा। बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धरनीडमर का फूलसाय कोड़ाकू 46 वर्ष राजमिस्त्री का काम करता था। 8 नवम्बर को वह अपने अन्य साथियों के साथ सिविलदार काम करने के लिए गया था। यहां स्थित पानी टंकी में मधुमक्खियों का छत्ता देखकर वह मधुरस निकालने गया, इस दौरान मधुमक्खियां उस पर हमला कर दी। मधुमक्खियों के डंक से उसकी तबियत बिगडऩे पर स्वजन उसे कुसमी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर 9 नवम्बर को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान 18 नवम्बर को उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम करके पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार, 19 नवम्बर को कराया।

मवेशी के हमले से घायल बाइक सवार युवक की मौत
मवेशी के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सूरजपुर जिला के भैयाथान थाना अंतर्गत ग्राम केंवरा निवासी मोटरसायकल सवार युवक बालेश्वर पिता छोटेलाल 18 वर्ष की मौत हो गई। मृतक 9 नवम्बर को ग्राम पर्री मोटरसायकल से जा रहा था, इस दौरान रास्ते में अचानक दौड़ते पहुंचे मवेशी ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह सडक़ पर गिरकर बेहोश हो गया था। स्वजन उसका भैयाथान और सूरजपुर जिला अस्पताल में इलाज कराए थे, दवा चल रहा था। 18 नवम्बर को युवक की तबियत बिगडऩे पर स्वजन भैयाथान स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, यहां से आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के बाद चिकित्सक ने उसे रिफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे दोपहर 1.5 बजे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार, 19 नवम्बर को कराया है।

Categorized in: