पुलिस ने 3 मोटसायकल बरामद करके गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा
अंबिकापुर। दोपहिया वाहन चोरी के मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जिला अस्पताल परिसर से चोरी किया गया 03 दोपहिया मोटरसायकल बरामद करने में पुलिस सफल हुई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोमिनपुरा निवासी शहबाद सिद्दीकी ने 04 फरवरी को थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 03 फरवरी को वह अपने बहन के इलाज के लिए अपनी मोटरसायकल क्रमांक सीजी 30 डी 8750 से जिला अस्पताल अंबिकापुर गया था। मोटरसायकल को अस्पताल परिसर के वाहन स्टैण्ड में खड़ा करके अस्पताल के अंदर गया, बाहर आया तो मोटरसायकल नहीं था। आसपास तलाश के बाद भी मोटरसायकल का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लुचकी, लालमाटी निवासी रोशन केरकेट्टा बिना नंबर मोटरसायकल पैशन प्रो बिक्री के लिए ग्राहक खोज रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रोशन केरकेट्टा पिता प्रेम केरकेट्टा 25 वर्ष निवासी लुचकी लालमाटी थाना कोतवाली अंबिकापुर से पूछताछ की तो वह गोल-मोल जवाब देने लगा। संदेही को पुलिस थाना लेकर आई और सख्ती से पूछताछ की तो वह बताया कि वह लगभग 03 माह पूर्व जिला अस्पताल अंबिकापुर आया था और चोरी करने के नियत से अस्पताल परिसर में घूम रहा था। इसी समय वह एक पैशन प्रो मोटरसायकल के लॉक को तोड़कर, डायरेक्ट चालू करने के बाद चोरी करके ले गया था। इसके पहले भी अक्टूबर माह में एक एचएफ डिलक्स मोटरसायकल एवं फरवरी 2025 में हीरो स्पेलेण्डर मोटर सायकिल को जिला अस्पताल अंबिकापुर परिसर से चोरी करना वह स्वीकार किया। आरोपी उपरोक्त गाड़ियों को अपने घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा था। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने तीनों दोपहिया वाहन को जप्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र सिंह व बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल शर्मा, अनिल सिंह सक्रिय रहे।

Categorized in: